तनेजा संगीत कला केन्द्र फाजिल्का में गायक सोनू संजीव का नया गीत चिट्टे दिन रिलीज
फाजिल्का, 11 मार्च: पंजाबी गायक सोनू संजीव का नया गीत चिट्टे दिन स्थानीय तनेजा संगीत कला केन्द्र फाजिल्का में उस्ताद गायक बलदेव शर्मा, मनजिन्द्र तनेजा, हरभजन लाल ढोट, सुखविन्द्र थिन्द और राजिन्द्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से रिलीज किया गया। इस गीत सबंधी जानकारी देते हुए कृष्ण तनेजा ने बताया कि इस गीत का संगीत गैरी म्यूजिक व गीत के बोल राज फाजिल्का ने लिखे हैं। उन्होंने बताया कि गीत का वीडियो सनम बजाज ने तैयार किया है। जिसमें गोल्डी गावड़ी, संजीव पनियारी, लवजोत सिंह, कर्मजीत सिंह ने मॉडलिंग करके अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
इस गीत के रिलीज के अवसर पर गायक एम. राज ढिल्लों, युवराज युवी, हैप्पी डिलाइट, अनिरूद्ध शर्मा, हंस वेद ने संगीतमय कार्यक्रम भी पेश किया। इस अवसर पर सूरज ठकराल, गैरी कटारिया, सूरज, सुभम, कुलविन्द्र ङ्क्षसह, गौरव चौधरी, नीरज बब्बर, हंस साब, गोपी अटवाल, कुनाल सेठी, रोमन कंबोज व भावुक आदि मौजूद थे। LACHHMAN DOST-FAZILKA
No comments:
Post a Comment