punjabfly

Nov 20, 2022

फोटो वोटर सूचियों मुहिम के लिए ब्रांच स्कूल में सेमिनार आयोजित

rangla bangla fazilk a


17 वर्ष की आयु पूरा करने वाले युवा भी फार्म भरकर वोट बनवाएं : सिक्का
नई वोट बनाने के इच्छुक आनलाईन भी कर सकते हैं आवेदन : एडवोकेट कंबोज
अबोहर। भारत चुनाव कमिशन व जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिशनर फाजिल्का हिमांशु अग्रवाल के निर्देशों पर जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी, शिक्षा विभाग, बीएलओ के सहयोग से सरकारी हाई स्मार्ट ब्रांच स्कूल में युवा वर्ग को वोट बनाने संबंधी जागरूक करने के लिए सेमिनार लगाया गया। जिसके मुख्य मेहमान लोक अदालत के सदस्य एवं सेवानिवृत्त एसडीएम श्री बीएल सिक्का, विशेष मेहमान अथारिटी के पैनल एडवोकेअ देसराज कंबोज, बेसिक स्कूल के अध्यापक प्रवीण कुमार बीएलओ, विशाल कथूरिया, ललित जग्गा, सुधीर कुमार शामिल थे। अध्यक्षता ब्रांच स्कूल के मुख्याध्यापक वरिन्द्र प्रताप कंबोज ने की। इस अवसर पर बीएल सिक्का ने कहा कि 17 वर्ष की आयु के लोग भी वोट बनाने के लिए अपना फार्म नंबर 6 भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और हमारे संविधान ने हर 18 साल से अधिक आयु के व्यक्ति को वोट का अधिकार दिया है। जो भी युवा लड़के-लड़की 18 साल की आयु का हो जाता है, उसे अपनी वोट जरूर बनानी चाहिए। वोट का अधिकार बहुत बड़ी ताकत है वोट से ही हम अपनी पसंद की सरकार चुन सकते हैं। एडवोकेट देसराज कंबोज ने कहा कि भारतीय चुनाव कमिशन की वेबसाइट पर जाकर वोट बनाने के लिए ऑनलाइन भी खुद रजिस्टर कर सकते हैं। यहां वोट बनाना बहुत आसान है और इसमें कोई परेशानी नहीं आती। वहीं भारतीय चुनाव कमिशन की हिदायतों के अनुसार वोटर सूचियों के संशोधन का काम चल रहा है व जिस भी युवा लड़के-लड़की की आयु 1 जनवरी 2023 को 18 साल हो रही है या अधिक है, वह वोट जरूर बनाए। कंबोज ने कहा कि फोटो वोटर सूचियों का कार्य 8 दिसंबर तक किया जाएगा। प्रिंसिपल वरिन्द्र प्रताप कंबोज ने कहा कि रविवार 20 नवंबर 2022 को समूह बूथों पर बीएलओ ने नए वोट बनवाने, वोट कटवाने और संशोधित संबंधी कैंप लगाएंगे। कोई भी व्यक्ति अपना वोट बनाने के लिए, कटवाने के लिए, संशोधित के लिए और पता बदलवाने के लिए उसी हलके में नए पते पर वोट बनाने के लिए फार्म नंबर-6, 6बी 7, 8, और 8ओ भरकर संबंधित बीएलओ को या एसडीएम दफ्तर में जमा करवा सकते हैं। बीएलओ सुधीर अरोड़ा ने ने कहा कि नेट पोर्टल एनवीएसपी पर जा कर फार्म ऑनलाइन भी भरा जा सकता है, जिसका बाद में बीएलओ की ओर से प्रमाणीकरण किया जाएगा।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Definition List

blogger/disqus/facebook

Unordered List

Support