क्रांति के इन वीरों ने, छीनी अंग्रेजों की शांति


Lala Sunam Rai M.A. Fazilka
देश की आजादी में फाजिल्का जिले के लोगों का भी अहम योगदान रहा है…फाजिल्का निवासी एडवोकेट नंद लाल सोनी, चौधरी वधावा राम, लाला सुनाम राए एम.ए., हर किशन, डोगर दास पुत्र शाम दास, मुरारी लाल पुत्र तुलसा राम, जोगिन्द्र सिंह पुत्र मेहताब सिंह, देस राज पुत्र कांशी राम मिस्त्री, चांदी राम वर्मा अबोहर, गांव नुकेरिया निवासी हरनाम सिंह पुत्र मघर सिंह, पंजावा के बिशन सिंह पुत्र भाग सिंह, जंडवाला भीमे शाह के तारा सिंह पुत्र अत्तर सिंह, पाकां के ज्ञान चंद पुत्र ज्योति राम, सुुरेश वाला के चेता सिंह पुत्र सूरता राम, घट्टियां वाली के झांगा राम पुत्र वधावा राम, खुईखेड़ा के अर्जुन सिंह पुत्र तलोक सिंह,
चक्क पालीवाला के बचित्र सिंह पुत्र इंद्र सिंह, झोक डिपोलाना के अजीत सिंह पुत्र चंदा सिंह, चिराग ढ़ाणी के गुलजारा सिंह पुत्र उजागर सिंह, कच्चा कालेवाला के लछमण दास, टाहलीवाला जट्टां के नंद सिंह पुत्र फुम्मन सिंह, राजपुरा के पूरन सिंह पुत्र चतर सिंह, सुलखन सिंह पुत्र माहला सिंह वासी रत्ता थेहड़, गुरमुख सिंह पुत्र सुंदर सिंह गांव मिनिया वाला, बघेल सिंह पुत्र इशर सिंह कमालवाला, ज्ञान सिंह पुत्र हजूरा सिंह कमालवाला, बहल सिंह पुत्र सुरैण सिंह जंडवाला भीमे शाह, दयाल सिंह पुत्र कथा सिंह पाकां, महल सिंह पुत्र संता सिंह कंधवाला हाजर खां आदि ने देश की आजादी में अपना अहम योगदान दिया है…सरकार की ओर से इन्हें स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा दिया गया है।(Lachhman Dost Whatsapp 99140-63937)
                                   

Comments