Nov 22, 2022

नहर से व्यक्ति का शव बरामद




Abohar , 22 नवम्बर।  निकटवर्ती गांव पतरेवाला में आज सुबह एक व्यक्ति का शव नहर से बरामद हुआ है। जिसे खुईखेड़ा पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार आज नहर में शव मिलने की सूचना मिलने पर नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य अनीश नरूला बिट्टू व सोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को खुई खेड़ा पुलिस के सब इंस्पेक्टर सचिन की टीम की मौजूदगी में बाहर निकाला। मृतक की पहचान न होने पर पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल फाजिल्का में शव गृह में रखवाया। मृतक की आयु करीब 50 वर्ष है और उसने खाकी रंग के कपडे पहने हुए हैं।


No comments:

Post a Comment